श्रीकृष्ण बृह्म हैं और गोपियां जीव।ब्रह्मऔर जीव के मिलन से होती है रामलीला।
-
By यू पी ब्यूरो, विनोद कुमार सोनी
Published - 18 March 2024 34 views
सीतापुर विगत छः दिनों से चल रही फरदापुर गांव के चौराहे पर श्रीमद्भागवत् कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य पंडित कपिल जी महाराज दर्शकों और श्रोताओं से खचाखच भरे पाण्डाल में श्रीमद्भागवत कथा की चर्चा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप के बारे में बताते हुए कहते हैं कि गोपी जीव हैं और कृष्ण ब्रह्म हैं। इसी जीव और ब्रह्म के मिलन की लीला का नाम रामलीला है। योगेश्वर भगवन कृष्ण द्वारा कामदेव को जीतने की लीला का नाम रासलीला है।
ब्रह्म एक है, वहीं साकार है वही निराकार है,वही मूर्ति में है वही सबके भीतर है। ब्रम्ह ने कृष्ण के रूप में अवतार लिया परिपूर्णतम बृह्म ही कृष्ण है। इनकी कथा श्रवण करके भक्ति करके मनुष्य भव सागर से पार हो जाता है। विगत छः दिनों से हो रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन दोपहर और रात्रि में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालु भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा सुनकर अपने को धन्य किया। मंगलवार को विशाल भण्डारे के साथ कथा का समापन होगा।
इस अवसर पर कथा आयोजक प्रेम शंकर वर्मा,बच्छराज वर्मा, हंसराज वर्मा,धर्मराज वर्मा, लवकुश वर्मा व सुशील वर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष वृद्ध व बच्चे उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सीतापुर विगत छः दिनों से चल रही फरदापुर गांव के चौरा
-
हरदोई, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया है कि कलेक्ट्रेट परिसर हरदोई में विभिन्न न
-
सीतापुर विकास खंड सकरन अंतर्गत ग्राम पंचायत कंकरकुई मजरा पिपरी मे ग्राम प्रधान प्रेमा देवी की अगुवाई
-
सीतापुर थाना रेउसा ग्राम सीताराम पुरवा के किसानो का जीना मुश्किल हो गया ख़डी फशल को बर्बाद कर रहे छुट